Ujjain News: सिंहस्थ से पहले 'महाकाल मार्ग' का कायाकल्प, 39 निर्माण हटाने की तैयारी; 24 मीटर चौड़ी होगी सड़क

Ujjain News: उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक करीब 200 मीटर लंबे मार्ग के सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। करीब 12 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 24 मीटर किया जाएगा। इसके लिए 39 भवन और अन्य स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं।

Ujjain News : सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग को मौजूदा करीब 12 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण की जद में 39 भवन और अन्य स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। नगर निगम और प्रशासन की ओर से संबंधित भवन और प्रतिष्ठान मालिकों को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी। कुछ मामलों में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद अब प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।

Ujjain Mahakal Temple

उज्जैन में 'महाकाल मार्ग' का चौड़ीकरण प्रक्रिया शुरू

सड़क की चौड़ाई के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से पहले ही मार्किंग और सेंट्रल लाइन निर्धारित की जा चुकी है। अब चिन्हित हिस्सों को खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है। कई लोग अपनी सहमति से दुकानों, होटलों और अन्य व्यवसाय से जुड़ा सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इसके बाद सड़क की जद में आने वाले निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed