Video: T20 World Cup में टीम इंडिया की जीत के लिए 'मिर्ची यज्ञ': उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में 51 बटुकों के साथ सांसद ने किया विशेष अनुष्ठान

देश भर में टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं हो रही हैं। इसी बीच उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने बगलामुखी मंदिर में विशेष 'मिर्ची अनुष्ठान' किया। उनके साथ 51 बटुकों ने जीत के लिए दी आहुति।

T20 World Cup Final 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है। मैदान पर खिलाड़ियों के पसीने के साथ-साथ अब देश के मंदिरों में दुआओं और अनुष्ठानों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में धर्मनगरी उज्जैन में भारतीय टीम की विजय के लिए एक विशेष और दुर्लभ 'मिर्ची अनुष्ठान' किया गया। उज्जैन के भेरूगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार को सांसद अनिल फिरोजिया ने भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए 'मिर्ची अनुष्ठान' संपन्न कराया।

शत्रु बाधा निवारण के लिए विशेष पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां बगलामुखी स्तंभन और विजय की देवी मानी जाती हैं। रविवार सुबह आयोजित इस अनुष्ठान में 51 बटुकों ने हिस्सा लिया। लगभग एक घंटे तक चले इस विशेष पूजन में पीली सरसों, मिर्ची और अन्य पूजन सामग्रियों का उपयोग किया गया। अनुष्ठान के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के चित्र सम्मुख रखे गए थे, ताकि उनकी एकाग्रता और शक्ति में वृद्धि हो। सांसद अनिल फिरोजिया ने स्वयं यज्ञ की वेदी में मिर्ची की आहुति दी। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "आज पूरा देश अपनी टीम के साथ खड़ा है। हमने मां बगलामुखी से प्रार्थना की है कि वह हमारे खिलाड़ियों को असीम शक्ति दें और विरोधियों के मनोबल को कमजोर करें, ताकि विश्व कप एक बार फिर भारत की झोली में आए।"

End of Feed