रांची में टंकी गिरने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत; NDRF ने चलाया रेस्क्यू

झारखंड के रांची में एक पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

रांची में मारवाड़ी कॉलेज के पास बुधवार की शाम पानी की एक टंकी गिरने से दो मज़दूरों की मौत हो गई। NDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। हादसे के समय मौके पर पांच मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से तीन को बचा लिया गया है।

Ranchi water tank collapse

रांची में टंकी गिरने से बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया है। फिलहाल मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।

End of Feed