Truck Caught Fire in Mau: हरियाणा से आ रहे एक ट्रक में मऊ एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। यह ट्रक देखते ही देखते यह आग का गोला बन गया। इस घटना की सचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर धूं-धूं कर जलता हुआ ट्रक दिख रहा है और उससे धुंए का ऊंचा गुब्बार उठ रहा है।
मऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में लगी आग
ड्राइवर-कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई
यह घटना रानीपुर थाना अंतर्गत शमशाबाद डिवाइडर संख्या 272 की है। जहां प्लाई से भरा हुआ ट्रक हरियाणा से पटना जा रहा था। तभी रास्ते में इसका टायर फट गया। जिसके कारण बेकाबू होकर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और इसमें आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।
