अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर आणंद के पास सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस पर आणंद के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक और लक्जरी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर आई है और आठ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Road Accident

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

ट्रक की बस से जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बस का टायर पंचर हो गया था। इसलिए बस हाईवे के किनारे खड़ी हुई थी। ड्राइवर, क्लीन और यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हुए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मारी।

End of Feed