मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर बरकरार; मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 9, राजनीतिक खींचतान शुरू

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जहरीली शराब कांड ने हालात को बेहद चिंताजनक बना दिया है, जहां लगातार बढ़ती मौतों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

Motihari Toxic Liquor Case: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड ने गंभीर रूप ले लिया है, जहां मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक मरने वालों की कुल संख्या नौ पहुंच गई है। मृतकों में तुरकौलिया निवासी इलियास और शंकर सरैया के योधा मांझी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इलियास ने घर पर ही दम तोड़ दिया, जबकि योधा मांझी की इलाज के दौरान मौत हुई। इस घटना में जहरीली शराब के सेवन से बीमार हुए आठ अन्य लोगों का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

Toxic Liquor Tragedy Deepens in Motihari (Symbolic Photo)

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या नौ हुई (सांकेतिक फोटो)

12 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इससे पहले, जिला मजिस्ट्रेट सौरभ जोरवाल ने बताया कि मोतिहारी के तुरकौलिया और रघुनाथपुर इलाकों में हुई मौतों के सिलसिले में कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed