Parvesh Verma Video: प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर सड़कों पर उतरी AAP, सौरभ भारद्वाज और कुलदीप कुमार हिरासत में

Parvesh Verma Video: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Parvesh Verma Video: दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar slap incident) में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस दोनों ही भाजपा और दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई और प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj detained) और विधायक कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar detained) समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

saurabh bharadwaj  Kuldeep Kumar detained

तिलक नगर थप्पड़ विवाद में बढ़ा सियासत का पारा

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे। दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर खुद PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विकासपुरी रिंग रोड पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप विधायक जरनैल सिंह और उनके लोग PWD के इंजीनियर्स पर ठेकेदारों से कमीशन दिलवाने का दबाव बना रहे थे।

End of Feed