अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की साजिश के हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने हरियाणा के करनाल में दबिश देकर इस मामले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में यह 13वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले भी हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से इस नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों को दबोचा जा चुका है।
टाइगर श्रॉफ पर हमले मामले में कार्रवाई
वित्तीय मदद मुहैया कराने की आशंका
सूत्रों और शुरुआती जानकारियों के अनुसार, करनाल से गिरफ्तार की गई महिला का इस्तेमाल इस पूरी साजिश में फंडिंग पहुंचाने के लिए किया जा सकता था। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि गिरफ्तार महिला ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश रचने वाले नेटवर्क को वित्तीय संसाधन या बैंक खातों के जरिए मदद उपलब्ध कराई थी। इस मामले के तार हरियाणा के विभिन्न जिलों से जुड़े पाए गए हैं। करनाल से हुई इस 13वीं गिरफ्तारी से पहले भी राज्य से कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया जा चुका है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, सूत्रों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ मामले में करनाल से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
