आसमान में अचानक थमी सांसें, फिर फरिश्ता बने तीन डॉक्टर; इंडिगो फ्लाइट में 40% ऑक्सीजन लेवल वाली महिला यात्री की यूं बचाई जिंदगी

IndiGo Flight Medical Emergency: मिजोरम जा रही इंडिगो की उड़ान में अचानक एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में पहुंची महिला की मदद के लिए विमान में मौजूद मिजोरम के तीन डॉक्टर तुरंत आगे आए। डॉक्टरों की सूझबूझ और समय पर मिली चिकित्सा सहायता से महिला को आपात स्थिति से बाहर निकालने में मदद मिली।

IndiGo Flight Medical Emergency: दिल्ली से आइजोल आ रही इंडिगो की उड़ान में मिजोरम के तीन डॉक्टरों ने गंभीर रूप से बीमार एक महिला यात्री की जान बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। यह घटना 3 अक्टूबर की है। 32 वर्षीय महिला गुर्दे की पुरानी बीमारी से पीड़ित थी और इलाज के लिए दिल्ली जाने के बाद मिजोरम लौट रही थी। वह नियमित डायलिसिस करा रही थी। उड़ान के दौरान महिला को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। चालक दल ने विमान में किसी चिकित्सक की मदद के लिए घोषणा की, जिसके बाद गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. बेंजामिन खियांग्ते, बाल रोग विशेषज्ञ एवं क्रिटिकल केयर सुपर-स्पेशलिस्ट डॉ. एफ रेमथांगपुई उर्फ अरेमी और जनरल सर्जन डॉ. विली लालहरुइतलुआंगा मदद के लिए आगे आए।

IndiGo Flight Medical Emergency

दिल्ली से आइजोल जा रही इंडिगो फ्लाइट में मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

भाजपा प्रभारी भागवत किशनराव कराड भी थे विमान में

पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और मिजोरम के लिए नवनियुक्त भाजपा प्रभारी भागवत किशनराव कराड भी विमान में थे और उन्होंने शुरुआत में महिला की मदद की थी। डॉ. खियांग्ते ने पीटीआई भाषा को बताया कि विमान के आइजोल पहुंचने से करीब एक घंटे पहले महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। उसकी सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई और ऑक्सीजन स्तर काफी कम हो गया। डॉक्टरों ने जांच में महिला की ऑक्सीजन संतृप्ति करीब 40 प्रतिशत पाई। उन्होंने इनहेलर और ऑक्सीजन दी, लेकिन विमान में सीमित क्षमता के कारण करीब चार लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट ही दी जा सकती थी। स्टेरॉयड देने के बाद ऑक्सीजन स्तर कुछ समय के लिए 70-80 प्रतिशत तक पहुंचा।

End of Feed