Una News: हिमाचल के ऊना में तालाब में डूबने से तीन लड़कों की मौत, गांव में मची चीख-पुकार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 09:07 PM IST

हिमाचल के ऊना में नहाते समय तालाब में तीन युवक डूब गए। इसमें तीनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में चीख पुकार मच गई।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय रविवार को तीन लड़के डूब गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों नहाने के लिए गए थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

youth drowned

सांकेतिक फोटो।

एक ही गांव के थे तीनों लड़के

जानकारी के अनुसार, राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर रायपुर सोहरण गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (आठ), सोनू (11) और मुकेश (11) के रूप में हुई है।

End of Feed