बदलेगी इस रेलवे स्टेशन की 'सूरत', दो महीने कई ट्रेनें दूसरे स्टेशन से खुलेंगी और रुकेंगी

देश में जिस तरह से रेलवे का विकास हुआ है, वह आधुनिक भारत की तस्वीर पेश कर रहा है। नई-नई अत्याधुनिक ट्रेनों के साथ ही वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे को एक नया ही रंग-रूप दे रहे हैं। कई स्टेशनों को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) देश की लाइफलाइन है। यह दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक है। इतने बड़े देश को जोड़ने में रेलवे की अहम भूमिका है। भारतीय अब रेलवे आधुनिक रूप ले रही है। सिर्फ आधुनिक, सुंदर और तेज गति वाली ट्रेनें भी नहीं आ रहीं, बल्कि स्टेशनों को भी शानदार और वर्ल्ड क्लास लुक दिया जा रहा है। गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) को भी इसी तरह से सजाया-संवारा जा रहा है। इस स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम जारी है। यहां स्टेशन के रिडेवलपमेंट वर्क के फेज-1 के तहत काम लगातार जारी है, जिसके चलते 10 जून से 7 सितंबर के बीच एक महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो सकती है। चलिए जानते हैं वह क्या काम है और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए क्या किया जा रहा है।

railway-station

हो रहा स्टेशन का कायाकल्प (सांकेतिक तस्वीर)

सूरत स्टेशन के रिडेवलपमेंट वर्क के फेज-1 के तहत प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर कॉनकोर्स का काम किया जाना है। इसके चहते सोमवार 10 जून 2024 से शनिवार 7 सितंबर 2024 तक प्लेटफॉर्म नंबर 4 को बंद किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते इस प्लेटफॉर्म से चलने वाली और यहां समाप्त होने वाली कुछ ट्रेनों के स्टेशन और प्लेटफॉर्म बदले गए हैं।

End of Feed