जाम छूट जाएगा पीछे और आप सीधे पहुंचेंगे पहाड़ों की वादियों में, 1 दिसंबर को खुलेगा ये नया Highway

चंडीगढ़-अंबाला ग्रीन कॉरिडोर के तहत 31 किमी लंबा मोहौला-खराड़-कुराली बाईपास आगामी 1 दिसंबर से ट्रैफिक के लिए खुलने जा रहा है। इस 6-लेन हाईवे से मोहाली, न्यू चंडीगढ़ और बद्दी के बीच ट्रैफिक का दबाव कम होने के साथ ही यात्रा के टाइम में भी बचत होगी। आधुनिक तकनीक, ऑटोमेटेड टोल और एडवांस साइनबोर्ड से यह रूट क्षेत्र की इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़, मोहाली, कुराली, अंबाला और पहाडी क्षेत्रों का ट्रैवेल टाइम घटेगा
  • मोहाली-खराड़-कुराली क्षेत्र में जाम की समस्या खत्म होगी
  • डेराबस्सी, बद्दी, बरवाला से मालवाहक वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी

देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है। एक शहर से दूसरे शहर तक तेज रफ्तार सड़कें बन रही हैं और दूरियां सिमट रही हैं। भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाकर आम जनता को जाम के झाम से बचाया जा रहा है। देश में एक के बाद एक कई एक्सप्रेसवे बन रहे हैं और कई अन्य सड़कों को भी आधुनिक युग की जरूरतों के अनुसार बदला जा रहा है। ऐसा ही एक रूट है, जिसको 1 दिसंबर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इस रोड कॉरिडोर के बारे में।

Chandigarh Ambala Highway.

मैदानी इलाकों के जाम से बचाकर वादियों में पहुंचा देगी ये सड़क

चंडीगढ़-अंबाला ग्रीन कॉरिडोर के तहत बनाया जा रहा 31 किलोमीटर लंबा मोहौला-खराड़-कुराली बाईपास 1 दिसंबर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस बाईपास को काफी पहले ही खुल जाना चाहिए था, लेकिन यह पूर्व में अपनी तीन डेडलाइन मिस कर चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इस 6 लेन के नए हाईवे के आम वाहनों के लिए खुल जाने पर मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

End of Feed