तीन ट्रेनें जो आजादी से पहले से चल रहीं, आज भी नहीं थमा सफर; 2 भारत और 1 पाकिस्तान में

भारत और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जो 1947 में आजाद होने से पहले एक ही देश थे। तत्कालीन भारत में अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के लिए कुछ ट्रेन सेवाएं शुरू की थीं, जिनमें से कुछ आज भी चल रही हैं। चलिए जानते हैं उन ट्रेनों के बारे में जो आजादी से पहले शुरू हुईं और आज तक उनका सफर थमा नहीं है।

भारत लंबे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। अंग्रेजों के समय में ही भारत में ट्रेन की शुरुआत भी हुई। देश में रेलवे नेटवर्क बनाने में अंग्रेजों का बड़ा हाथ रहा। अंग्रेजों ने न सिर्फ देश के बड़े शहरों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा, बल्कि कई हिल स्टेशनों तक भी ट्रेन पहुंचाई। साल 1947 में अंग्रेज देश का विभाजन करके चले गए। एक हिस्सा हमेशा की तरह भारत रहा और अलग हुए हिस्से का नाम पाकिस्तान पड़ा। अंग्रेजों के समय पर देश एक था, इसलिए रेलवे लाइन भा अंग्रेजों ने पूरे देश में बिछायी थीं। उस समय आज के भारत और पाकिस्तान के शहरों के बीच कई ट्रेनें चलती थीं। दो देशों के रूप में भारत और पाकिस्तान के आजाद होने के बाद कुछ ट्रेनें आज भी उसी नाम से उसी रूट पर चल रही हैं। हालांकि, बीच में बॉर्डर आने के बाद उनके गंतव्य स्टेशन को बदल दिया गया है।

rail Museum

आजादी से पहले की ये ट्रेनें आज भी ट्रैक पर दौड़ रहीं

आजादी के बाद बीच में सीमा रेखा खींचे जाने के कारण ट्रेनें सीमा पार नहीं करती हैं। लेकिन आज भी कुछ ऐतिहासिक ट्रेनें मौजूद हैं जो आजादी से पहले से चलती आ रही हैं। इनमें से कुछ के तो नाम भी आज तक वही हैं, जबकि कुछ के नाम जरूर बदल गए हैं, लेकिन रूट वही हैं।

End of Feed