UP में ईंधन की कोई कमी नहीं, रसोई गैस किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें, बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कमी उत्पन्न न होने पाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग रसोई गैस किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें।उन्होंने प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की निर्बाध और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एक बयान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

LPG Crisis in UP

रसोई गैस किल्लत की अफवाहों पर ध्यान न दें, बोले सीएम योगी (फाइल फोटो)

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कमी उत्पन्न न होने पाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

End of Feed