ठाणे में 30 लाख की ठगी, फर्जी डीलरशिप के जाल में फंसा व्यापारी; पांच आरोपी नामजद

ठाणे में एक व्यापारी को हर्बल लिकर की फर्जी डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद न ही उसे डीलरशिप दी और न लाइसेंस दिया। विरोध करने पर उसे धमकी भी दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यापारी के साथ 30 लाख रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने फर्जी डीलरशिप का झांसा देकर व्यापारी से लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Arrest

सांकेतिक फोटो

हर्बल लिकर के नाम पर लाखों की ठगी

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी ने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके मुताबिक, आरोपियों ने उसे 'हर्बल डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी के हर्बल लिकर उत्पादों की डीलरशिप देने का झांसा दिया। आरोपियों ने खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का मेंबर बताया।

End of Feed