ठाणे में दो गुटों के बीच पथराव और मारपीट, घर और कार में भी तोड़फोड़; 4 लोग घायल

ठाणे के कालवा इलाके में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। इस दौरान पथराव और लोहे की रॉड से हमले हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो पक्षों के बीच निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान उनके बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

जानकारी के अनुसार, यह घटना ठाणे में कालवा इलाके के जय भीम नगर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियान रात हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच निर्माण कार्य को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गई।

End of Feed