कर्णप्रयाग विवाद पर बढ़ा तनाव : बैरिकेड तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए किया कूच

वार्ता विफल होने के बाद निहंग सिख आगे बढ़े और कुल्हाल चेकपोस्ट पहुंच गए। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन निहंगों ने बैरिकेड पार कर दिए। इस दौरान कुछ निहंग तलवारें लहराते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।

देहरादून/चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद उत्तराखंड में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को पंजाब और चंडीगढ़ से आए करीब 200 निहंग सिखों के जत्थे ने हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने की कोशिश की। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद कई निहंग बैरिकेडिंग तोड़कर उत्तराखंड में दाखिल हो गए। जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को लेकर निहंग सिखों में नाराजगी है। हाल ही में नगरासू गुरुद्वारे में विवाद के बाद चार निहंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कार्रवाई के विरोध में निहंगों का जत्था उत्तराखंड की ओर रवाना हुआ।

Nihang Sikhs Uttarakhand

निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद गहराया

निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह से ही अलर्ट पर थी। विकासनगर के कुल्हाल चेकपोस्ट और डाकपत्थर सीमा क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए थे और हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।

End of Feed