सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र गुट, प्रोफेसरों को भी पीटा; भाषण पर आपत्ति से बवाल

कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट (SRFTI) में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया है। आरोप है कि रविवार को इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग आक्रामक और भड़काऊ भाषण दे रहे थे।

कोलकाता : कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में रविवार को दो छात्र गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। छात्रों के मुताबिक, संस्थान के मुख्य हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक टिप्पणियों और कथित तौर पर उकसाने वाले भाषणों को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और मामला झड़प तक पहुंच गया।

Satyajit Ray Film and Television Institute

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में बवाल

आपत्तिजनक टिप्पणियों से बढ़ा विवाद

छात्रों के मुताबिक, संस्थान में रविवार को ‘अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत’ नाम के संगठन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने आक्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद परिसर में तनाव बढ़ गया।

End of Feed