तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक से सीधी भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक सेतेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस की सड़क पर चल रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भीषण हादसा कोदाड़ रूरल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दुर्गापुरम स्टेज के पास सुबह लगभग 5:20 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 43 यात्री सवार थे। इस टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Telangana Suryapet Bus Accident PM Modi

सूर्यापेट बस हादसे पर बोले पीएम मोदी ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा सोशल मीडिया एक्स (X) पर साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वे सूर्यापेट में हुए इस दर्दनाक हादसे के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

End of Feed