भागलपुर में विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने जमकर साधा NDA सरकार पर निशाना

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा देर रात गंगा नदी में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया और यह अहम मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर निशाना साधा है।

Vikramshila Setu Collapse Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि पिलर नंबर 133 के पास स्लैब बैठने के कारण पुल का बीच वाला हिस्सा ढह गया, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला यह अहम मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रशासन और पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

Vikramshila Setu Collapse Bhagalpur

विक्रमशिला सेतु हादसे पर तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा वार

तेजस्वी यादव ने किया तीखा हमला

अब इस हादसे को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने 'एक्स' पर सेतु की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "और अब भ्रष्ट NDA सरकार के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली। भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए। विगत महीने हम लोगों ने सरकार को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है लेकिन आदतन सरकार ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया। जिस वक्त पुल गिरा अनेक वाहन पुल पर थे लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विगत दो साल में बिहार में 100 से अधिक पुल-पुलिया गिरे है तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है।"

End of Feed