उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत; मुआवजे का ऐलान

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में आज एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर गहरा दुख जताया है।

Tehri Road Accident (उत्तराखंड टिहरी रोड एक्सीडेंट): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के चंबा ब्लॉक में नैल के पास चंबा-कोटी रोड पर एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।

Tehri Accident

टिहरी गढ़वाल में खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी DH बौराड़ी लाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

End of Feed