कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, हाथ पकड़कर बेटे से मिलाने ले गईं मां

Cricketer Kuldeep Yadav And Vanshika Marriage: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जीवन की नई पारी की शुरुआत के साक्षी बने कई मेहमानों में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान उन्होंने नवदंपति को शुभाशीर्वाद दिया।

Cricketer Kuldeep Yadav And Vanshika Marriage: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के हिल स्टेशन में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शाही शादी में साथी खिलाड़ियों के अलावा कई अन्य खास मेहमान पहुंचे। इनमें आकर्षण का केंद्र रहे बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, जिन्होंने मसूरी पहुंच कर नवदपंति को आशीर्वाद दिया है। सामने आए एक वीडियो में कुलदीप की मां आशा यादव उनका हाथ पकड़कर बेटे से मिलाने ले गईं। सामने आई एक तस्वीर में धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हे राजा को बागेश्वर धाम लिखा एक पटका पहनाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाई। शादी मसूरी स्थित सेवाय होटल में शाही अंदाज में हुई। इस खास पल के कुलदीप और वंशिका के परिवार साक्षी रहे। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गईं। मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया।

End of Feed