शहर

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को 16 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने तथा उसे धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Mahisagar: गुजरात के महिसागर जिले में से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को 16 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने तथा उसे धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घटना से गुस्साए लोगों ने शनिवार शाम को जिले के वीरपुर तालुका के रंजीतपुरा गांव में स्थित उच्च विद्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (महिला को निर्वस्त्र करने या उसे नग्न होने के लिए मजबूर करने के इरादे से आपराधिक बल) और धारा 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 12 (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नाबालिग से उत्पीड़न

पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक को 16 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने तथा उसे धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक कमलेश वसावा ने संवाददाताओं को बताया कि घटना से गुस्साए लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम को जिले के वीरपुर तालुका के रंजीतपुरा गांव में स्थित उच्च विद्यालय में तोड़फोड़ की।

शिक्षक हुआ गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षक नाबालिग छात्रा को बार-बार परेशान कर रहा था, उस पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर उसके साथ ‘चैटिंग’ के लिए दबाव डाल रहा था।’ अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने अपने रिश्तेदारों को यह बात बताई, जिसके बाद वे स्कूल के प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत करने गए। आक्रोशित ग्रामीणों के एक समूह ने शिक्षण संस्थान में तोड़फोड़ की। वसावा ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह शनिवार शाम स्कूल पहुंचे और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोप पर लगी ये धाराएं

उन्होंने कहा कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (महिला को निर्वस्त्र करने या उसे नग्न होने के लिए मजबूर करने के इरादे से आपराधिक बल) और धारा 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 12 (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कूल परिसर को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article