Hajipur News: स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था टीचर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल, पुलिस हिरासत में आरोपी

हाजीपुर के एक स्कूल में छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता था। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल किया और टीचर की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hajipur News: हाजीपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। जब पीड़ित लड़की के परिजनों को टीचर की इस हरकत का पता चला, तो वे ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। जिसके बाद स्कूल में खूब बवाल मचा। ग्रामीणों ने आरोपी टीचर की जमकर पिटाई की और उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस स्कूल में पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस भी ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हो गई। किसी ग्रामीण ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल से मैगजीन ही गायब कर दी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और मैगजीन की भी तलाश हो रही है।

teacher molested girl student

स्कूल में छात्रा के साथ टीचर ने की छेड़खानी (सांकेतिक फोटो)

टीचर स्कूल से नाम काटने की देता था धमकी

यह मामला हाजीपुर के राजकिशोर उच्च विद्यालय का है, जहां की छात्राओं ने टीचर विकास कुमार पर बैड टच का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि टीचर क्लासरूम बंद करके लड़कियों के प्राइवेट पार्ट टच करता था और विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी भी देता था। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कई सालों से यह टीचर लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता आ रहा है। लेकिन इससे पहले कोई लड़की टीचर की शिकायत करने के लिए सामने नहीं आई। जब पीड़ित लड़की के साथ टीचर ने यही हरकत की, तो उसने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की। छात्रा की मांग है कि आरोपी टीचर को कड़ी सजा मिले।

End of Feed