मंडी में चलती टैक्सी बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा, IIT के 6 ट्रेनी की बची जान

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आईआईटी मंडी के छह ट्रेनी को ले जा रही टैक्सी में अचानक आग लग गई। चालक समेत सात लोगों ने समय रहते जान बचाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Mandi Taxi Fire: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कटिंडी के पास एक चलती टैक्सी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैल गई। टैक्सी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के छह ट्रेनी सवार थे। गनीमत की बात है कि गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते बाहर आ गए। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Mandi Fire

मंडी में चलती टैक्सी में लगी आग

ड्राइवर ने खतरे को भांप कर रोकी टैक्सी

जानकारी के अनुसार, आईआईटी मंडी के छह ट्रेनी टैक्सी से सफर कर रहे थे। इसी दौरान कटिंडी के पास अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में स्थिति को समझने का मौका भी नहीं मिला। लेकिन कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया। आग को तेजी से फैलता देख चालक ने खतरे को भांप लिया। उसने तुरंत टैक्सी को रोका और उसमें बैठे सभी छह ट्रेनी को बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद चालक समेत सभी लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए।

End of Feed