तरनतारन में AAP सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

AAP Sarpanch Ashwani Devgan: पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। तूत बस स्टैंड के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

AAP Sarpanch Ashwani Devgan: पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पट्टी हलके के तूत बस स्टैंड के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अश्वनी देवगन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

AAP Sarpanch Shot Dead

AAP सरपंच अश्वनी देवगन (फाइल फोटो)

अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, अश्वनी देवगन तूत बस स्टैंड के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सरपंच को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

End of Feed