Dehradun Cloud Burst: टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी पहुंचा नुकसान, जानें कैसे पड़ा यह नाम

सोमवार रात से देहरादून जिले में भारी बारिश हो रही थी। देर रात यहां के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से फ्लैशफ्लड आ गया , जिससे काफी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बाद तमसा नदी में बाढ़ आने से यहां का टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया। चलिए जानते हैं इस मंदिर का नाम टपकेश्वर महादेव कैसे पड़ा।

देहरादून में सहस्त्रधारा के पास बादल फटने से जिले में भारी तबाही देखने को मिल रही है। बादल फटने और रात को भारी बारिश के चलते देहरादून में जनजीवन अस्तव्यस्त है। फ्लैश फ्लड के चलते कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं। सहस्त्रधारा क्षेत्र में कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान देहरादून के मशहूर टपकेश्वर महादेव मंदिर भी जलमग्न हो गया और इससे मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है।

Tapkeshwar Mahadev

बादल फटने और फ्लैश फ्लड से टपकेश्वर मंदिर जलमग्न

सोमवार रात को शुरू हुई भारी बारिश के चलते सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई। जिसके चलते सहस्त्रधारा रोड, प्रेमनगर, नंदा की चौकी और IT पार्क में काफी नुकसान हुआ और बाजार पानी में डूब गया। खबरों के मुताबिक यहां के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। चलिए जानते हैं कहां पर है यह मंदिर और क्यों इसका नाम टपकेश्वर महादेव पड़ा।

End of Feed