Gujarat: वलसाड में तांत्रिक ने इलाज के बहाने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड जिले से अंधविश्वास का एक और डरावना चेहरा सामने आया, जहां एक तांत्रिक ने इलाज की आड़ में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तांत्रिक को पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

Gujarat News: गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका के असलोना गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के कारण एक 14 वर्षीय बच्ची शोषण का शिकार बन गई। ये घटना भले चौंकाने वाली हो लेकिन नई नहीं है। देश भर से आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं जहां अंधविश्वास के फेर में पड़कर लोग जान तक से खिलवाड़ कर लेते हैं और कई बार कर देते हैं।

Valsad crime news

गिरफ्तार आरोपी तांत्रिक

उपचार के नाम पर दुष्कर्म

यह घटना वलसाड की है जहां पारडी क्षेत्र की रहने वाली एक बच्ची कुछ दिनों से बीमार थी। परिवार ने सही तरीके से इलाज कराने के बजाय एक तांत्रिक की शरण ली, जिसने दावा किया कि वह प्रार्थना और अनुष्ठान करके बच्ची को ठीक कर देगा लेकिन उसे कुछ दिनों तक बच्ची को अपने साथ रखना होगा। तांत्रिक ने बच्ची को अपने पास रखने की बात कहकर माता-पिता को घर भेज दिया। तीन दिनों तक उसने बच्ची को मंदिर में रखा और कथित रूप से 'उपचार' के नाम पर पूजा-पाठ की। बाद में वह बच्ची को पहाड़ी इलाके में घुमाने के बहाने ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

End of Feed