तमिलनाडु का मौसम (08 Jan 2026) Tamil Nadu Weather Today: बंगाल की खाड़ी में दबाव गहराया; बिगड़े मौसम के हालात, तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका

तमिलनाडु का मौसम (तमिलनाडु में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है और इसके अगले कुछ घंटों में और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) चेन्नई ने चेतावनी दी है कि इस सिस्टम के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्री उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं तमिलनाडु के मौसम का हाल।

तमिलनाडु में आज का मौसम (08 Jan 2026): बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) चेन्नई के अनुसार यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में इसके और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है, जिससे तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश और समुद्री हालात बिगड़ सकते हैं।

Tamil Nadu rainfall Alert in hindi

तमिलनाडु में मौसम बिगड़ा, भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक चित्र)

कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

इस मौसम प्रणाली के असर से गुरुवार और शुक्रवार को रामनाथपुरम, पुडुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, कड्डालोर और कराईकल जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 और 10 जनवरी को नागपट्टिनम, कड्डालोर, मयिलादुथुरई, तिरुवारूर और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

End of Feed