Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गांधी जयंती पर 'वेट्री पयनम तिट्टम' योजना की शुरुआत की। एक्सप्रेस व डीलक्स बसों में महिलाओं को मुफ़्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Tamil Nadu News: गांधी जयंती के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए एक बड़ी जनकल्याणकारी योजना 'वेट्री पयनम तिट्टम' (Vettri Payanam Thittam) का औपचारिक शुभारंभ किया। इस नीति के तहत राज्य परिवहन निगमों द्वारा संचालित अधिकांश सार्वजनिक बस सेवाओं में महिलाओं को "नो-फेयर" यानी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के कारण चेंगलपट्टू और तिरुपुर जिलों को छोड़कर पूरे तमिलनाडु में यह विस्तारित योजना शुक्रवार से लागू कर दी गई है।

cm vijay launches vettri payanam thittam

84 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ (चित्र साभार: X/@TNDIPRNEWS)

‘वेट्री पयनम तिट्टम’ में क्या-क्या शामिल है?

यह योजना राज्य में पहले से चल रही 5 साल पुरानी 'मगलिर विडियाल पयनम' योजना का ही एक विस्तृत रूप है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और आवाजाही को बढ़ावा देना है। इस विस्तारित योजना के तहत महिलाएं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शहरों और कस्बों में चलने वाली साधारण, एक्सप्रेस, लिमिटेड स्टॉप सर्विस और डीलक्स बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में साधारण बसों और घाट क्षेत्रों में 40 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाली साधारण बसों में भी "नो-फेयर" यात्रा की छूट दी गई है। राज्य के 7 राज्य परिवहन निगमों द्वारा संचालित कुल 18,413 बसों में से 12,695 बसों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है। इस फैसले से प्रतिदिन लगभग 84.32 लाख महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। तमिलनाडु सरकार पर इस योजना से सालाना लगभग 6,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ आएगा।

End of Feed