Delhi Shahbad Dairy News: दिल्ली में चोरी के शक में युवक पर टूटी भीड़, पिटाई से मौत, कई अपराधों में रहा है नामित

Delhi Shahbad Dairy News: दिल्ली में चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक पर पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Delhi Shahbad Dairy News: शाहबाद डेयरी इलाके में चोरी की कोशिश के शक में स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर कुछ संदिग्ध चोरों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हसन मंगल के रूप में हुई है। हसन के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामलों में संलिप्तता रिकॉर्ड हैं और नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में उसे ‘बैड कैरेक्टर’ के तौर पर नामित किया गया था।

Shahbad Dairy mob attack

(सांकेतिक फोटो-Istock)

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध चोरों को लोगों की भीड़ ने पकड़ लिया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उसे तीन लोग घायल अवस्था में मिले। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हसन मंगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

End of Feed