Surat: महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रचा लाखों की ठगी का जाल; ED का फर्जी नोटिस भेजकर दी धमकी

सूरत की एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई, जिन्होंने डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे 19.91 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग का फर्जी मामला बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Surat Cyber Fraud Case: सूरत की एक महिला के साथ एक चौंकाने वाली साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने उसे डिजिटल गिरफ्तारी का झांसा देकर कुल 19.91 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए महिला को फोन किया और बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर भेजे गए उसके एक पार्सल से एमडी ड्रग्स बरामद हुए हैं।

इसके बाद महिला को डराने के लिए आरोपियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के फर्जी लोगो वाला एक नकली नोटिस भी भेजा। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाकर उसे बैंक एप्लिकेशन से लोन लेने के लिए मजबूर किया और फिर उस लोन की रकम को ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया। पूरी ठगी की रकम 19.91 लाख रुपये रही। महिला ने घटना की शिकायत साइबर क्राइम शाखा में की, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

End of Feed