सूरत में 24 घंटे में दो बार गरजी पुलिस की बंदूक: सीरियल लूट के दोनों आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

क्राइम ब्रांच की टीम लक्ष्मण को पकड़ने के बाद आगे की जांच और मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान नेहरू ब्रिज से सरदार ब्रिज की ओर जाते समय अडाजण में नमस्ते सर्कल के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक पुलिस वाहन के अगले टायर में हवा कम होने की बात सामने आई।

सूरत में 19 नवंबर को महज 45 मिनट के भीतर पांच लूट और हमले की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने फायरिंग की। पहले लिंबायत पुलिस ने आरोपी परवेज मुशरफ अंसारी के पैर में गोली मारी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसके साथी लक्ष्मण उर्फ गुड्डू पर अडाजण इलाके में फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Surat

सूरत में पुलिस का हाफ एनकाउंटर

क्राइम ब्रांच की टीम लक्ष्मण को पकड़ने के बाद आगे की जांच और मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान नेहरू ब्रिज से सरदार ब्रिज की ओर जाते समय अडाजण में नमस्ते सर्कल के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक पुलिस वाहन के अगले टायर में हवा कम होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, रात होने के कारण टायर की जांच करने के लिए ड्राइवर और एक कॉन्स्टेबल गाड़ी से नीचे उतरे थे। इसी दौरान आरोपी लक्ष्मण उर्फ गुड्डू ने PSI शैलेष दुबे पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने का प्रयास भी किया। क्राइम ब्रांच के PI आर.आई. जाडेजा ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि "आरोपी के हमले के दौरान PSI दुबे ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली लक्ष्मण के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी।" जानकारी के मुताबिक आरोपी के पैर में करीब 2 सेंटीमीटर गहरा घाव है। उसे तत्काल सूरत की नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच और इलाज शुरू किया है।

End of Feed