सूरत मेडिकल कॉलेज रैगिंग केस में एक्शन, माइक्रोबायोलॉजी प्रोफेसर डॉ. सुमैया मुल्ला 90 दिन के लिए सस्पेंड

गुजरात के सूरत स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रैगिंग मामले में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमैया मुल्ला को तत्काल प्रभाव से 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

सूरत : सरकारी मेडिकल कॉलेज, सूरत में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर स्वर्गीय डॉ. हर्ष पंड्या के कथित रैगिंग मामले में गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया के निर्देश पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमैया मुल्ला को तत्काल प्रभाव से 90 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रैगिंग की गंभीर घटना को रोकने और अपने अनुशासनात्मक दायित्वों के निर्वहन में कथित गंभीर लापरवाही के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Surat Medical College Ragging Case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

रैगिंग रोकने में लापरवाही का आरोप

डॉ. सुमैया मुल्ला माइक्रोबायोलॉजी विभाग में क्लास-1 की प्रोफेसर हैं। विभाग के अनुसार, डॉ. हर्ष पंड्या से जुड़े गंभीर रैगिंग मामले को रोकने में लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से 90 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या के मामले के बाद की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की है।

End of Feed