Surat Cyber Crime: सूरत में बैंक अकाउंट किट गैंग का भंडाफोड़, बेरोजगार रत्नकलाकार बना फ्रॉड मास्टर; गिरफ्तार

सूरत में बैंक किट किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड करने के आरोप में एक बेरोजगार रत्नकलाकार प्रवीण धंधाल को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल टीम ने एक फ्लैट में छापेमारी कर उसे पकड़ा। साथ ही बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, मोबाइल, सिम कार्ड समेत कई उपकरण भी जब्त किए।

Surat Cyber Crime: सूरत में साइबर फ्रॉड के लिए बैंक किट किराए पर लेने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें बेरोजगार रत्नकलाकार प्रवीण धंधाल को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरोली कोसाड के स्टार पैलेस रेजिडेंट फ्लैट I-504 में छापा मारा। इस दौरान घर से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, ATM कार्ड, मोबाइल, सिम कार्ड, स्वाइपिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए। जांच के दौरान कमरे से 155 बैंक अकाउंट की किट भी मिली। पुलिस ने इस फ्लैट से आरोपी प्रवीण धंधाल को गिरफ्तार किया।

surat cyber crime

सूरत में बड़ा साइबर फ्रॉड

बैंक किट किराए पर देकर कमाते थे पैसे

जांच में पता चला कि इन 155 बैंक अकाउंट में 45,92,39,159 रुपये का लेनदेन हुआ है। इन खातों पर NCCRP पोर्टल पर देशभर में कुल 432 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी प्रवीण का संपर्क विपुल उर्फ अंकित से था, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है, लेकिन वर्तमान में दुबई में रह रहा है। प्रवीण बैंक अकाउंट किट को किराए पर देकर पैसे कमाता था। एक किट किराए पर देने के लिए उसे 1.75 लाख रुपये मिलते थे। आरोपी इस रकम में से 60,000 रुपये कमीशन रखकर 1,10,000 रुपये बैंक अकाउंट होल्डर को देता था। जब्त की गई किट में IDBI, IDFC, और स्मॉल फिनकेयर बैंक के अकाउंट सबसे ज्यादा हैं।

End of Feed