सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ रायपुर में मामला दर्ज; 15 अगस्त के नाम पर भाजपा विधायक का मार्च का वीडियो शेयर करने का आरोप

श्रीनेत ने 15 अगस्त की रात ’एक्स’ पर पोस्ट में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें चंद्राकर और अन्य लोग कुरुद में भाजपा का झंडा फहराते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने दावा किया था कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दौरान की है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अजय चंद्राकर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर उसे स्वतंत्रता दिवस की घटना के तौर पर पेश करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Supriya Shrinate

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक की शिकायत पर यहां सिविल लाइंस थाने में ’शून्य प्राथमिकी’ दर्ज की गई। बाद में मामले को आगे की जांच के लिए धमतरी सिटी कोतवाली थाने भेज दिया गया, क्योंकि इसी मामले से संबंधित एक प्राथमिकी वहां पहले से ही दर्ज है।

End of Feed