नालंदा में मौसम बना काल! तेज आंधी की चपेट में आकर 200 मीटर ऊपर उड़ी वृद्ध महिला, जमीन पर गिरकर हुई दर्दनाक मौत

बिहार के नालंदा जिले में अचानक बदले मौसम ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज आंधी और धूल भरी हवाओं के बीच एक वृद्ध महिला की जान चली गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।

Nalanda News: बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। दरअसल जिले में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के बाद हुई हल्की बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं यह मौसम एक परिवार के लिए काल साबित हुआ। बताया जा रहा है कि दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में तेज आंधी की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

Elderly Woman Dies Storm Bihar

नालंदा में अचानक बदले मौसम ने मचाई तबाही

200 मीटर उड़कर नीचे गिर गईं

जानकारी के मुताबिक, श्रुति देवी अपने घर की छत पर रखे अनाज को समेटने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे वह करीब 200 मीटर उड़कर नीचे गिर गईं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed