Kerala: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरों की बरसात, खिड़कियां चकनाचूर; यात्रियों में हड़कंप

केरल के त्रिशूर जिले में एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में जमकर पथराव हुआ। फिलहाल, पत्थर फेंकने वाले आरोपी हिरासत में ले लिया गया है।

त्रिशूर: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्थर फेंके जिससे इसकी दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। त्रिशूर रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर प्रवेश कर रही थी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हाताहत होने की खबर नहीं है।

Stone Pelting on Vande Bharat train

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा भारतीय रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed