शहर के ताज़ा समाचार, 9 अगस्त 2023: इस प्रदेश सरकार को लगा 1276 करोड़ का चूना, आज राजस्‍थान में रहेंगे राहुल गांधी

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 9 अगस्त 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 09 अगस्त 2023 LIVE: इन दिनों उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा सत्र चल रहा है। पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सांड को लेकर सरकार पर तंज कसा है। वहीं, यूपी में शराब के मामले में एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। दरअसल, यहां पर 1276 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान सरकार को हुआ है। वहीं, बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास पर 409.33 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए गए हैं। राजस्‍थान से बड़ी खबर ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी सांसदों से फीडबैक लिया है। इस बैठक केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और पूर्व सीएम वसुंधरा रोजे भी मौजूद रहीं। इसके अलावा इन राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

​शहर के ताज़ा समाचार, शहर ताज़ा समाचार, ताज़ा समाचार, Taaja Hindi Samachar, Hindi Samachar, आज की ताजा खबर, aaj ki taza khabar, taza khabar 9 August 2023, ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार, hindi news, taza samachar

शहरों के ताजा समाचार।

  • उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव मणिपुर, महंगाई और अन्‍ना मवेशियों के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं।
  • वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में ASI का सर्वे पांच चरणों में अब भी चल रहा है। कहा जा रहा है कि, आवश्‍सक सोर्स इकट्ठा कर लिए गए हैं और 2 सितंबर को रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट को सौंप दी जाएगी।
  • उत्‍तर प्रदेश में शराब के मामले में बड़ा खेल हुआ है। यहां पर शराब पर लगने वाले लाइसेंस शुल्क व ब्याज की कम वसूली के चलते प्रदेश सरकार को 1276 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। हालांकि सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार से ठोस कार्रवाई करने की बात कही है।
  • अतीक अहमद और अशरफ की हत्‍या के बाद अब न्‍यायिक आयोग ने जांच काफी हद तक पूरी की है। टीम ने अस्‍पताल के आसपास रहे लोगों से पूछताछ भी की है।
  • बिहार में सीएम नीतीश की ध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 19 जिलों में औद्योगिक विकास करने पर जोर दिया गया, जिसके लिए बाद मे सरकार ने 409.33 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए हैं।
  • बिहार में इन दिनों जातिगत जनगणना का मुद्दा भी चल रहा है। अगले 10 दिनों में जाति गणना संबंधी आंकड़े अपलोड हो जाएंगे। इसके लिए हर प्रगणक 150 घरों की जिम्‍मेदारी दी गई है।
  • बिहार में विपक्ष के नेता विजय सिन्‍हा ने केंद्र सरकार के विरुद्ध लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बयान दिया है। वे बोले कि, ये प्रस्‍ताव टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश है।
  • पीएम मोदी ने राजस्‍थान के सांसदों के साथ कर फीडबैक लिया है। पीएम इसके बाद सभी विधायकों से बात कर फीडबैक लेंगे। हालांकि उन्‍होंने आत्‍मविश्‍वास में न रहकर जमीन से जुड़े रहकर चुनाव पर फोकस करने की बात कही है।
  • आज राहुल गांधी राजस्‍थान के मानगढ़ का दौरा करेंगे। यहां पर वे विश्‍व आदिवासी दिवस मनाने के लिए आ रहे हैं।
  • राजस्‍थान में सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस में महिलाओं की भागीदारी करने की बात भी की है। वहीं, नए जिलों में एससी एसटी के मुकदमों की जांच के लिए सेल बनाने की बात भी कही है।

End of Feed