सपा विधायक कमाल अख्तर ने छोड़ा विधानमंडल के मुख्य सचेतक का पद; सांसद रुचि वीरा से अनबन के बाद उठाया कदम

लखनऊ समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख़्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। कमाल अख्तर मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक हैं। खबरें हैं कि इससे पहले सांसद रुचि वीरा से उनकी अनबन हुई थी। जिसके बाद लखनऊ में आलाकमान ने मीटिंग बुलाई थी। आज उनके इस्तीफे की खबर आई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) कमाल अख्तर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के भीतर किसी तरह के मतभेद से इनकार किया। हालांकि खबरें हैं कि इससे पहले सांसद रुचि वीरा से उनकी अनबन हुई थी। जिसके बाद लखनऊ में आलाकमान ने मीटिंग बुलाई थी।

कमाल अख़्तर और अखिलेश यादव

कमाल अख़्तर और अखिलेश यादव

मुरादाबाद जिले की कांठ विधानसभा सीट से विधायक कमाल अख्तर को 2024 में मुख्य सचेतक बनाया गया था। उनसे पहले यह जिम्मेदारी मनोज पांडेय के पास थी, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में मनोज पांडे भाजपा सरकार में मंत्री हैं।

End of Feed