Monsoon Update 2026: अंडमान पहुंचा मानसून, 26 मई को केरल में एंट्री; लेकिन 'सुपर अल नीनो' ला रहा है सूखे का खतरा! IMD का नया अपडेट

El Nino impact on Monsoon: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले 26 मई को केरल पहुंच रहा है। हालांकि, प्रशांत महासागर में बन रहे मजबूत 'अल नीनो' के कारण इस साल देश में सामान्य से कम बारिश होगी, जिससे उत्तर और मध्य भारत में सूखे का गंभीर खतरा है।

Monsoon 2026: देश इस समय कुदरत के दो बिल्कुल अलग छोरों को एक साथ जी रहा है। उत्तर और मध्य भारत के लोग जहां दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण घरों में कैद होने को मजबूर हैं, वहीं दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से ठंडी और नमी से भरी मानसूनी हवाओं ने देश में प्रवेश कर लिया है। आईएमडी (IMD) ने शनिवार को आधिकारिक घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। लेकिन, इस शुरुआती खुशी के पीछे 'अल नीनो' नाम का एक ऐसा विलेन छिपा है, जो आने वाले दिनों में देश के एक बड़े हिस्से को पानी के लिए तरसा सकता है।

aaj ka mausam IMD Monsoon Update

IMD ने मानसून पर दी सबसे बड़ी अपडेट

मानसून की जल्दी एंट्री से जगी उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मौसमी परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। आमतौर पर केरल के तट पर मानसून 1 जून को टकराता है, जो देश में आधिकारिक चार महीनों (जून से सितंबर) के वर्षाकाल की शुरुआत होती है। लेकिन इस बार, मानसून अपनी सामान्य तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले यानी 26 मई 2026 की सुबह ही केरल पहुंच सकता है (इसमें ±4 दिनों का मॉडल मार्जिन हो सकता है)। यह लगातार तीसरा साल है जब मानसून समय से पहले आ रहा है। इससे पहले 2024 में यह 30 मई को और उससे पिछले साल 24 मई को ही केरल आ गया था। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में अभी से ही बादल, तेज हवाएं और प्री-मानसून बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

End of Feed