Snowfall in Sonmarg J &K: भारत की इस जगह पर होती है सबसे ज्यादा बर्फबारी, जमीन पर ही दिखेगी जन्नत

J&K Snowfall in Sonmarg(सोनमर्ग में बर्फबारी):भारत में कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। सर्दियों में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा बर्फबारी भारत में कश्मीर के ही एक शहर में होती है, आइए इस जगह के बारे में जानते हैं।

Snowfall in Sonmarg, Weather Report: सर्दियां शुरू होते ही भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। यहां के इलाकों बर्फ की चादरों से ढ़क जाते हैं। इन पहाड़ी राज्यों में दिसंबर से मार्च के बीच में बर्फबारी देखने को मिलती है। इस दौरान ये इलाके जन्नत जैसे नजर आते हैं। इस नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बर्फबारी कहां होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कश्मीर के सोनमर्ग में सीजन की पहली और आखिरी बर्फबारी होती है। हालांकि इसके अलावा भी कई स्थान है जहां पर ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती है, इनमें मनाली, द्रास और गुलमर्ग आदि का नाम शामिल है। अगर आप भी स्नोफॉल देखने के शौकीन है और बर्फ वाली जगहों पर जाना पसंद करते है तो आपको सोनमर्ग जरूर आना चाहिए। आइए जानते हैं यहां आने का सबसे अच्छा समय कब है और यहां की और क्या खासियत है।

Snowfall in sonmarg

सोनमर्ग में बर्फबारी

सोनमर्ग में बर्फबारी

सोनमर्ग दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक है। स्नोफॉल की बात करने पर भी सबसे पहला नाम कश्मीर के सोनमर्ग का ही आता है। यह शहर बर्फबारी के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। सोनमर्ग में बर्फबारी की शुरुआत नवंबर से होती है और अप्रैल तक जारी रहती है। वहीं कई अन्य इलाकों में बर्फबारी दिसंबर या जनवरी से शुरू होकर मार्च तक देखने को मिलती है। सोनमर्ग में गर्मियों की शुरुआत भी देरी से होती है, यहां मई से गर्मियां शुरू होती है और बहुत ही कम समय के लिए रहती है।

End of Feed