Sonipat Fire: सोनीपत की फैक्ट्री में आग का तांडव, दो कर्मचारियों के कंकाल बरामद, दो अन्य झुलसे

Sonipath Fire: सोनीपत में लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जिनके कंकाल घटनास्थल से बरामद हुए हैं और दो अन्य लोग झुलस गए।

Sonipat Factory Fire: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव बारोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित 'लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड' के वेयरहाउस में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sonipat fire

सोनीपत में फैक्ट्री में भीषण आग

यह भयानक आग गुरुवार सुबह करीब 4 बजे लगी। फैक्ट्री में फोम बनाने का काम किया जाता था। हादसे के समय मजदूर नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक वजह पता करने के लिए जांच की जा रही है।

End of Feed