सीतापुर: जिले के महमूदाबाद इलाके में एक सनसनी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार को एक मंदिर से एक पुजारी का शव मिलने से हड़कंप का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, पुजारी के शरीर पर चोट के निशान है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी उसकी पीटकर हत्या की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुजारी के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
फाइल फोटो
आरटीआई कार्यकर्ता थे पुजारी
पुलिस ने बताया कि घटना गांव मल्लपुर की है। मृतक की पहचान विजय दास (50) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि दास अपने परिवार से दूर मंदिर में रहते थे। दास के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और कहा कि चूंकि वह एक आरटीआई कार्यकर्ता थे, ऐसे में प्रभावशाली लोग उन्हें मारना चाहते थे।
