Sitapur Double Murder: बच्चे के रोने से परेशान दादा का खौफनाक कारनामा, दराती से बहू और पोते को काट डाला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 8, 2023, 04:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बहू और पोते को दराती से हमला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी दादा पोते के रोने की आवाज से परेशान था।

सीतापुर: जिले के तालगांव थाना क्षेत्र स्थित मुडियाकलां गांव में एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने परिवार के दो सदस्यों की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी। हत्यारा मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।

Sitapur Double Murder

फाइल फोटो

बच्चे के रोने पर हत्या

पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे आरोपी कमलकांत ने दरांती से अपने दो वर्षीय पोते आयुष और बहू शिखा (27) की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कमलकांत मानसिक रूप से अस्थिर बताया जाता है और वह अपने पोते के रोने से परेशान हो गया था, इसलिए उसने दरांती से उसे मार दिया। जब बच्चे की मां ने हस्तक्षेप किया तो कमलकांत ने उस पर भी हमला कर दिया।

खून से लथपथ मिले दो शव

उन्होंने बताया कि आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बच्चे की दादी के मुताबिक, घटना के समय वह घर पर नहीं थी। जब वह घर लौटी तो उसने बहू और पोते को खून से लथपथ पाया। मृतक महिला का पति पंजाब में काम करता है और घर में परिवार के चार सदस्य रहा करते थे।

End of Feed