जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर हमले की जांच के लिए SIT गठित

अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह से निकल रहे थे, तब आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से उन पर बेहद करीब से गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर यहां हाल में एक शादी समारोह के दौरान हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता के मद्देनजर जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी के गठन का आदेश दिया।

Jammu Kashmir Former CM Farooq Abdullah

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला

शादी समारोह के दौरान फायरिंग

बुधवार रात जब अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह से निकल रहे थे, तब आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से उन पर बेहद करीब से गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। आरोपी कमल सिंह (63) को मौके पर ही काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर बरामद की गई।

End of Feed