टूटेगा CM मोहन यादव के घर का हिस्सा! सड़क चौड़ीकरण की जद में आया पैतृक मकान, नगर निगम ने लगाए लाल निशान

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में 730 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसमें CM मोहन यादव का पैतृक मकान भी आ रहा है।

Ujjain News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले भव्य 'सिंहस्थ महाकुंभ' की तैयारियां तेजी से जारी हैं। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर के प्रमुख सड़क मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने शहर में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी चौड़ीकरण की जद में आया था, जिसे आज तोड़ा जाएगा।

CM Mohan yadav house demolition

सड़क चौड़ीकरण की जद में आया पैतृक मकान

730 मीटर लंबी सड़क होगी 15 मीटर चौड़ी

नगर निगम की योजना के अनुसार, खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक के मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। लगभग 730 मीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर 15 मीटर की जानी है। सर्वे के दौरान इस मार्ग पर कुल 272 निर्माण/इमारतें सड़क की सीमा में पाई गई हैं। नगर निगम की टीम ने प्रभावित सभी मकानों पर नपती करके लाल निशान लगाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

End of Feed