पोस्टमार्टम हाउस में स्टाफ की मनमानी, 3 हजार रुपये न देने पर परिजनों को बिना ढके सौंपा शव

नोएडा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। सेक्टर 94 के पोस्टमार्टम हाउस में स्टाफ ने 3 हजार रुपये नहीं देने पर बिना कपड़ा डाले ही शव परिजनों को सौंप दिया। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। घटना के सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस की है। आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ ने मृतक के परिजनों से कफन के नाम पर 3000 रुपये की मांग की। यही नहीं 3 हजार रुपये न देने पर शव को कपड़े से ढके बिना ही परिजनों को सौंप दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

noida Postmortem

नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस स्टाफ ने पैसे मांगे। जब उन्होंने स्टाफ को पैसे देने से इनकार किया तो उन्होंने शव को हाथ लगाने से इनकार कर दिया। मजबूर होकर परिजनों को श्मशान घाट से चादर खरीदकर शव ढकना पड़ा। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने शव को ढकने का वीडियो भी बनाया।

End of Feed