Shravasti News: श्रावस्ती में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Shravasti Encounter: श्रावस्ती में दुष्कर्म के आरोपी शंकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

Shravasti Police Encounter: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार रात एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को शंकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना भिनगा कोतवाली क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आरोपी के पहने कपड़ों की बरामदी के दौरान मुठभेड़ हुई। आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

shravasti Encounter

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, आरोपी घायल

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को 10 वर्षीय बच्ची शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद बच्ची जब जंगल की ओर से वापस आई, तो उसके कपड़ों पर खून के निशान दिखे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान मुख्य आरोपी की पहचान भरथा बेलभरिया निवासी शंकर पुत्र जगदीश के तौर पर हुई।

End of Feed