बाढ़ से श्रावस्ती में हाहाकार, गौतम बुद्ध की तपस्थली में कई मंदिर डूबे; बौद्ध भिक्षुओं के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिले प्रभावित हैं। वहीं श्रावस्ती में बाढ़ के कहर से बुरा हाल है। यहां के करीब आधा दर्जन मंदिर पानी में डूब गए हैं। इन मंदिरों में बौद्ध भिक्षुओं के फंसे होने की आशंका है-

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रावस्ती में बाढ़ का कहर
  • बाढ़ में डूबे मंदिर
  • बौद्ध भिक्षुओं के फंसे होने की आशंका

Shravasti: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभरण क्षेत्रों में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से उफनाई नदियों की बाढ़ से प्रदेश के कई जिलों के गांव प्रभावित हुए हैं। यहां भारी बारिश और बाढ़ के कहर से प्रभावित लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भगवान बुद्ध की तपस्थली में बाढ़ के पानी से प्रभावित हुई है। श्रावस्ती में बाढ़ के कहर से बुरा हाल है। यहां के करीब आधा दर्जन मंदिर पानी में डूब गए हैं। वहीं प्रशासन लगातार एनडीआरएफ (NDRF) और पीएससी (PSC) के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

Shravasti

श्रावस्ती में बाढ़ का कहर

कई मंदिर बाढ़ में डूबे

डेन महामनकोल मंदिर चाइना मंदिर सहेट महेट को पानी अपनी आगोश में ले लिया है। मंदिरों में बौद्ध भिक्षुओं के फंसे होने की भी आशंका है। कई सम्पर्क मार्गो पर तेज धारा से बाढ़ का पानी बह रहा है। यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में आने से प्रभावित हुए हैं। बनबसा बैराज से छोड़े गये पानी से लखीमपुर खीरी में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। यहां शारदा नदी खतरे के निशान के करीब आ गई है। नदी की बाढ़ से दो गांवों के पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। यहां भी एनडीआरएफ की टीम तैनात की गयी है।

End of Feed